Bharat Mobility Global Expo 2024: आने वाली तकनीकों का होगा प्रदर्शन

Nikhil Kumar
2 Min Read
Bharat Mobility Global Expo 2024

Bharat Mobility Global Expo 2024 1 फरवरी से 3 फरवरी तक दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा है। इस एक्सपो में अलग अलग देशों के लगभग 1000 से ज्यादा ब्रांड आपको यहां देखने को मिलेंगे इस एक्सपो में भविष्य में आने वाली टेक्नोलॉजी को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

दिल्ली में होगा Bharat Mobility Global Expo 2024

Bharat Mobility Global Expo 2024 दिल्ली में होने जा रहा है जिसके अंदर अलग अलग प्रकार की ऑटोमोबाइल और अन्य तरह की प्रदर्शनी पेश की जाएगी। इस एक्सपो में भारत भी अपनी काबिलियत का प्रदर्शन करेगा। इस एक्सपो में आपको 50 देशों के लगभग 800 लोग प्रदर्शनकारी आपको अपनी अपनी आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

इस एक्सपो में आपको 28 से ज्यादा वाहन बनाने वाली कंपनियो के निर्माता 600 से अधिक ऑटो कॉम्पोनेन्ट बनाने वाली कंपनी के निर्माता भी शामिल होंगे। इस एक्सपो में आपको एक ही छत के नीचे अलग अलग देशों के लगभग 1000 से ज्यादा ब्रांड्स देखने को मिलेंगे जो कि अपनी भिन्न भिन्न प्रकार के प्रोडक्ट और और उनके बारे में जानकारी का प्रदर्शन करते नजर आएंगे।

Bharat Mobility Global Expo 2024 में क्या क्या देखने को मिलेगा

Bharat Mobility Global Expo 2024 में आपको भविष्य में आने वाले वाहनों, इलेक्ट्रिक वाहन और उनकी चार्जिंग की तकनीकों के बारे में देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसके अंदर भविष्य में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

भारत बनेगा सबसे बड़ा वाहन बाजार

भारत वाहन निर्माताओं के लिए एक बहुत ही बड़ा बाजार है भारत दुनिया के सबसे बड़े 4 वाहन बाजारों में से एक है जो कि विदेशी निर्मातातो को अपनी तरफ आकर्षित करता है। भारत वर्तमान में दुनिया में एक्सपोर्ट किये जाने वाले वाहनों में 14 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखता है लेकिन साल 2030 तक आते आते भारत की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत हो जाएगी।

Share This Article
Follow:
हेलो दोस्तों मेरा नाम निखिल कुमार है और यह सुंदर न्यूज़ ब्लॉग मेरे द्वारा संचालित है मैं हरियाणा का रहने वाला हूँ हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रकाशित न्यूज़ आपको पसंद आती होंगी। हमारी वेबसाइट पर विजिट करने के लिए आप सब का दिल से शुक्रिया।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *